Posts

हमें पैदा क्यों किया ?

Image
हमें पैदा क्यों किया? आखिर हमें पैदा क्यों किया गया? क्या हमें यह हमारी खुशी के लिए पैदा किया? नहीं! आइये, जानते हैं भारतीय समाज में लोग बच्चे पैदा किस मानसिकता को लेकर करते हैं। 1. वंश बढाने के लिए। 2. बुढापे में सेवा के लिए। 3. बच्चे से खिलौने  के रूप में खेलने के लिए। 4. औरत को समाज बांझ, पुरूष को नपुंसक न कह दें। 5. अपनी संपत्ति का वारिस हो। 6. मुख्यधारा में आ जाये ताकि समाज में इज्जत मिले। 7. बच्चे पैदा करे ताकि उनके बच्चे भी शादी करें और पुत्रवधु खाना बनाये और घरेलू इत्यादि काम करें। अत: उपरोक्त निम्न कारणों को लेकर भारतीय समाज में लोग बच्चे पैदा करते हैं। बच्चे  पैदा करने का कोई भी फायदा और औचित्य नही हैं। इसलिए एंटीनेटालिज्म सोच लाइये और बच्चे पैदा करना बंद कीजिये। - महेंद्र कुमार
Image
सामान्य परिचय  नाम - महेंद्र कुमार पता - जोधपुर ( राज.) उम्र - 22 वर्ष शिक्षा - बीए स्नातक धर्म - नास्तिक / मानवतावादी शौक - लेखन,  संगीत सुनना,  नये लोगों से मिलना प्रेरणादायक शख्सियत - संजय दत्त,  ओशो,  निक  वुजिकिक पंसदीदा बालीवुड फिल्म - मदर इंडिया नास्तिकता की शुरुआत  -    जब मैं 6th कक्षा में पढता था,  तब वहाँ के हैडमास्टर श्रीमान् रूगाराम जी थे,  वह बहुत तार्किक थे।  कक्षा में कभी - कभी ईश्वर,  धर्म अंधविश्वासों तथा ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होती थी।   रूगाराम जी ने ईश्वर के अस्तित्व को लेकर अपने निजी मत रखे थे,  फलस्वरूप मैं ईश्वर के अस्तित्व तथा धर्मों की उत्पत्ति को लेकर चिंतन करने लगा।   उस समय मेरी जिज्ञासा चरम पर थी,  मानव की उत्पत्ति,  पृथ्वी पर जीवों का उदभव,  ब्रहांड के रहस्यों इत्यादि के सवालों के जवाब चाहिए थे।   साइंस में मैंने डार्विन का सिद्धांत,  बिग बैंग थ्योरी,  जीवों की उत्पत्ति इत्यादि प्रकरणों को पढना शुरू कर दिया।  कुछ वैज्ञानिक तथा दार्शनिकों के ईश्वर पर निजी मत भी पढे।  उसके बाद मैं सोशल मीडिया से जुङ गया,  वहाँ पर मुझे मेरी विचारधार